[t4b-ticker]
Advertisement
उत्तरप्रदेशक्राइम

दिल दहला देने वाली वारदात, दसवीं कक्षा के छात्र ने क्लास रूम के अंदर सहपाठी का काटा गला

उत्तर प्रदेश। कानपुर के न्यू आजाद नगर स्थित प्रयाग इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के छात्र ने अपने सहपाठी की चाकू मारकर हत्या कर दी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद आरोपी छात्र ने चाकू से मृतक छात्र पर हमला कर दिया।

बिधूना थाना पुलिस के मुताबिक, प्रयाग इंटर कॉलेज के हाईस्कूल सेक्शन-ए में पढ़ने वाले छात्र नीलेश तिवारी (15) का दो दिन पहले सहपाठी राजवीर यादव से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। राजवीर यादव सोमवार को अपने बैग में चाकू छिपाकर स्कूल पहुंच गया। किसी बात को लेकर सोमवार सुबह दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ और राजवीर यादव ने चाकू से नीलेश के पेट और गर्दन पर कई वार कर दिए।

यह देख क्लास में मौजूद छात्रों में हड़कंप मच गया। जब तब टीचर पहुंचे तब तक नीलेश तिवारी खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा था। पुलिस ने घायल छात्र को अस्पताल भेजा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी और पीड़ित एक साथ 10वीं क्लास में पढ़ते हैं। आरोपी को पकड़ लिया गया है और उससे हत्या की वजह को लेकर पूछताछ जारी है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close