Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने की 16 समितियों की घोषणा, जाने कौन कौन है शामिल

समिति में पूर्व मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं समेत 162 को मिली जगह, दो पूर्व आईएएस भी

रायपुरः भा्रतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 16 विभिन्न समितियों की घोषणा की है। पार्टी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल को वित्त समिति की जिम्मेदारी दी है तो राजेश मूणत को प्रचार प्रसार साहित्य निर्माण समिति और क्रय समिति का संयोजक बनाया गया है। पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी को सांस्कृतिक दल प्रचार प्रसार समिति और सुभाष राव को कंट्रोल रूम, हेलिकाप्टर और विमान व्यवस्था समिति का संयोजक बनाया गया है।
[pdf-embedder url=”https://www.editorjee.com/wp-content/uploads/2023/07/Release-samiti.pdf” title=”Release samiti”]
इसी तरह से नरेश चंद्र गुप्ता को चुनाव आयोग संपर्क समिति, लोकेश कावरिया को केन्द्रीय नेताओं का प्रवास एवं स्वागत समिति, रोहित द्विवेदी को वाहन व्यवस्था समिति, जय प्रकाश चन्द्रवंशी को विधि समिति, रसिक परमार को मीडिया समिति,दीपक म्हस्के को आईटी समिति, प्रशांत ठाकुर को सोशल मीडिया समिति, पंकज झा को कंटेट क्रियटर समिति, सुरेन्द्र पाटनी को आवास व्यवस्था समिति, मोहन पवार को प्रशासकीय अनुमति समिति और अशोक बजाज को अन्य राज्यों से आनेवाले कार्यकर्ताओं से समन्वय के लिए बनाई गई समिति का संयोजक बनाया गया है। सभी समितियों में 162 नेताओं और कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है जिसमें दो पूर्व आईएएस अधिकारी भी शामिल है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close