Breaking news
Advertisement
लाइफ स्टाइल

BEAUTY TIPS : क्लियर और ग्लोइंग स्किन के लिए रोजाना सुबह पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स

आज के भाग दौड़ भरे जीवन में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो गया है। सेहत के साथ साथ स्कीन को भी खास ध्यान रखना चाहिए जिससे आपकी स्कीन हेल्दी रहे और क्लियर नजर आए। इसके लिए पानी के अलावा और भी की ड्रिंक्स है जिसका सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। तो अगर आप भी क्लियर स्किन पाना चाहती हैं तो आइए जानते हैं इनके बारे में-

वॉटर थेरेपी– अच्छी मात्रा में पानी का सेवन करना शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। शरीर में जब पानी की कमी होती है तो उसे डिहाइड्रेशन कहा जाता है। डिहाइड्रेशन के कारण स्किन ड्राई होने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि आप दिनभर में 2 से 3 लीटर पानी जरूर पिएं। ज्यादा पानी पीने से शरीर के सभी टॉक्सिन पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, स्किन में नमी बनी रहती हैं और एक्ने से भी छुटकारा मिलता है।

शहद और नींबू का पानी– पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीने से एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-एजिंग चीजों का उत्पादन होता है। इससे शरीर के सभी टॉक्सिन पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और वजन कम करने में भी मदद मिलती है। शहद में एंटी-एजिंग तत्व पाए जाते हैं जो स्किन को नमी प्रदान करता है और नींबू में विटामिन सी पाया जाता है जो नई कोशिकाओं का निर्माण करता है।

फ्रूट जूस– फल विटामिन और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं। गाजर, चुकंदर, अनार जैसे फल और यहां तक कि शकरकंद जैसी सब्जियों में भरपूर मात्रा में मिनरल्स और विटामिन होते हैं जो एक्ने को रोकने और हेल्दी स्किन को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। गाजर और चुकंदर में विटामिन ए होता है जो मुंहासों, झुर्रियों और फाइन लाइंस को रोकता है और त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है, यहां तक कि टमाटर और खीरे का सलाद भी मुंहासों को रोक सकता है।

ग्रीन टी– सुबह के समय ग्रीन टी में थोड़ा सा नींबू मिलाकर पीने से एक्ने से छुटकारा मिलता है। इससे स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनती है।

हल्दी वाला दूध– हल्दी को आयुर्वेद में दवा की तरह इस्तेमाल किया जाता रहता है। इसमें एंटीवायरल गुण मौजूद होते हैं। रोजाना सुबह दूध में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर पीने से स्किन हेल्दी रहती है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close