Breaking news
Advertisement
उत्तरप्रदेशबड़ी खबर

सीएम आवास के पास युवक ने खुद को आग लगाई, विधायक को दी थी जान से मारने की धमकी

उत्तरप्रदेश। लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के पास बुधवार दोपहर एक शख्स ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया। सुरक्षाकर्मियों ने कंबल डालकर आग बुझाई और युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। उसने उन्नाव के सफीपुर सीट से भाजपा विधायक बंबा लाल पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

पुलिस के मुताबिक, आनंद मिश्र नामक युवक सीएम आवास के पास घूमता हुआ आया। फिर उसने खुद को आग लगा ली। उसका कहना है कि वह उन्नाव में रहता है। क्षेत्र के दबंग विधायक की शह पर उसको प्रताड़ित करते हैं। जिसको लेकर थाना पुलिस से लेकर स्थानीय प्रशासन सुनवाई नहीं कर रहा है। इसके चलते उसने यह कदम उठाया।

आनंद मिश्र मूल रूप से उन्नाव के माकी थाना के रनागढ़ी चकलवंसी का रहने वाला है। उसने 21 अप्रैल को फेसबुक पर विधायक बंबा लाल दिवाकर को गोली मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। आनंद की तलाश की जा रही थी।

उसने फेसबुक पर एक पोस्ट की थी। जिसमें लिखा था, “मैं महाकाल बाबा की सौगंध खाता हूं, जुलाई में हमारी गोली का निशाना बीजेपी विधायक बंबा लाल बनेंगे। हमारे साथ इंसाफ हुआ तो सही है। अगर नहीं हुआ तो जुलाई में बंबा लाल विधायक पर शोक मनाना। यह महाकाल के भक्त की चेतावनी है।”

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close