Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सरायपुर

कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह की EOW में शिकायत, कार्रवाई की मांग

रायपुर। भाजपा ने कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरों में शिकायत करते हुए उनके खिलाफ कार्यवाई की मांग की है। पिछले दिनों विधायक का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे थानेदार को फुटकर घुस की राशि रखने और बाकी लौटाने की बात कह रहे थे।

इसी वीडियो को आधार बनाकर बीजेपी ने आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो से विधायक के खिलाफ कार्यवाई की मांग की है। बीजेपी का कहना है कि विधायक सरेआम भ्रष्ट्राचार की वकालत करते हुए भ्रष्ट्राचार को प्रश्रय दे रहे है। बीजेपी के मीडिया प्रभारी ने कहा कि आखिर वृहस्पति सिंह ने किसके कहने पर यह पैमाना तय कर लिया कि पांच दस हजार का घुस लिया जा सकता है?

मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कहा, सवाल खड़ा हो रहा है कि छत्तीसगढ़ में न्याय व्यवस्था है या नहीं! पुलिस में लोग शिकायत करने जा रहे है क्या पैसा लिया जा रहा है उनसे या जो अपराधी है उनकों छोड़ने का पैसा लिया जा रहा है। जो विधायक कह रहे है पैसा ले लो वो पैसा है किसका? कोई व्यक्ति अपने खिलाफ हुए कोई चीज की शिकायत कर रहा है तो उसका पैसा लग रहा है क्या? वीडियो में पैसा किस चीज का मांगा जा रहा है. विधायक बृहस्पति सिंह किसके पैमाने पर 10 हजार की रिश्वत खुलेआम दे रहें हैं। आखिर बृहस्पति सिंह के खिलाफ सरकार कार्रवाई करेगी या नहीं! इसका जवाब देना चाहिए।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close