Breaking news
Advertisement
उत्तरप्रदेशक्राइम

डबल मर्डर : बच्चों के विवाद में फायरिंग, दो की मौत; गांव छावनी में तब्दील

उत्तरप्रदेश। मेरठ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इसमें महिला समेत दो लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। डबल मर्डर की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। घटना खरखौदा इलाके की है। पुलिस ने दोनों पक्षों के मृतकों सहित 13 लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

खरखौदा थाना क्षेत्र में गांव सलेमपुर है। जहां दो दिन पहले शुक्रवार को नमाज के दौरान लोग एकजुट हुए थे। इस दौरान यहां दो घरों के बच्चों में कहासुनी हुई थी। बच्चों की लड़ाई में बड़े भी आ गए। झगड़ा बढ़ता चला गया। शुक्रवार को ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को किसी तरह समझाकर मामला शांत करा दिया। रविवार रात दोनों पक्षों में फिर विवाद होने लगा। दोनों तरफ से फायरिंग और मारपीट होने लगी। गोलीबारी में मेहराज और इकबाल की पत्नी अफरोज को गोली गई।

दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गुस्साए परिवार के लोग सड़क पर बैठ गए। उनकी मांग थी कि आरोपियों की गिरप्तारी की जाए। पुलिस ने लोगों को किसी तरह से समझा-बुझाकर सड़क खुलवाया। उप निरीक्षक मुनेश सिंह चौकी प्रभारी बिजली बंबा थाना खरखौदा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मेहराज उम्र 30 वर्ष ( मृतक), सरताज, फैजान पुत्र फारुख, अल्तमश पुत्र सरताज, खालिद, बामिक पुत्र आबिद, इकबाल पुत्र बारी, अफरोज (मृतका) 45 वर्ष पत्नी इकबाल, फिरोज ऊर्फ राहुल पुत्र इकबाल, जुनैद ऊर्फ जुन्नी पुत्र इकबाल, यामीन पुत्र अलाउद्दीन, उम्रदराज पुत्र अलाउद्दीन, साबिर पुत्र अलाउद्दीन सभी पर ग्राम सलेमपुर थाना खरखौदा में मुकदमा किया गया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close