Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

CG BREAKING : नक्सली हमले में दो जवान शहीद, पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया शोक

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों ने ड्यूटी में तैनात जवानों पर फायरिंग कर दी। नक्सलियों की कायराना करतूत में दो जवान शहीद हो गए हैं। दोनों चेक पॉइंट पर ड्यूटी कर रहे थे। तभी नक्सलियों ने हमला कर दिया। घटना के बाद नक्सली भाग निकले हैं। नक्सलियों ने जवानों की बाइक को भी जला दिया है। मामला बोरतलाब थाना क्षेत्र का है।

घटना सोमवार सुबह 8 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। बताया गया है कि जवान मोबाइल चेक पोस्ट पर तैनात थे। इसी बीच नक्सली अचानक से जंगल की तरफ से आए। इसके बाद उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस दौरान जवानों को जवाब देने का भी मौका नहीं मिला। हमले में हवलदार राजेश और आरक्षक ललित की मौत हो गई है।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने नक्सली हमले पर शोक जताते हुए कहा कि बोरतलाब थाना क्षेत्र, जिला राजनांदगांव में पुलिस के जवानों पर नक्सलियों के कायरतापूर्ण हमले की सूचना मिली। इस गोलीबारी में शहीद हुए दोनों वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करें।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close