Breaking news
Advertisement
बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Kubereshwar Dham : रुद्राक्ष वितरण महोत्सव स्थगित, आयोजन स्थल पर अफरातफरी का माहौल

मध्य प्रदेश। सीहोर जिले में चल रहे रुद्राक्ष महोत्व और कुबेश्वर महादेव के दर्शन में आने वाले लोगों का सिलसिला जारी है। 16 फरवरी से 22 फरवरी तक जारी रुद्राक्ष वितरण महोत्सव को स्थगित कर दिया गया है। कथा के पहले ही दिन बनी अफरा तफरी की स्थिति के बीच आयोजन समिति ने रुद्राक्ष वितरण स्थगित करने का ये निर्णय लिया है। हालांकि इस दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा द्वार कथा वाचन जारी रहेगी।

सीहोर के नजदीकी कुबेश्वर धाम पर 16 फरवरी से 22 फरवरी तक सात दिवसीय रुद्राक्ष वितरण व शिव महापुराण कथा का आयोजन हो रहा है। कथा के पहले ही दिन गुरुवार को आयोजन स्थल पर कोहराम की स्थिति निर्मित हो गई। वहीं इंदौर-भोपाल फोरलेन हाईवे अल सुबह से देर रात तक जाम रहा। शुक्रवार को भी इंदौर-भोपाल हाईवे पर जाम के हालात बने हुए हैं। वाहन रेंग रहे हैं, लोगों को पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। वहीं कथा के पहले ही दिन कुबेश्वर धाम पर धूप में खड़ी एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई बच्चे सहित महिला पुरुष अपनों से बिछड़ गए हैं।

अब श्रद्धालुओं को नहीं मिल पाएंगे रुद्राक्ष

बता दें कि कुबेश्वर धाम पर लगभग 15 लाख से अधिक श्रद्धालु पहले ही दिन आ पहुंचे। बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं की वजह से यहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। कुबेश्वर धाम पर रुद्राक्ष वितरण के लिए लगाए गए 32 काउंटरों में श्रद्धालुओं तोडफ़ोड़ कर दी, वहीं व्यवस्था के लिए लगाई गई बल्लियां भी उखाड़ फेंकी। आयोजन स्थल पर बने कोहराम के चलते आयोजन समिति ने रुद्राक्ष वितरण स्थगित करने का निर्णय लिया है। आज से कुबेश्वर धाम पर रुद्राक्ष नहीं मिलेंगे।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close