Breaking news
Advertisement
कांकेरछत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबरहादसा

बाल-बाल बचे मंत्री कवासी लखमा, काफिले की गाड़ी आपस में टकराई

कांकेर। छत्तीगढ़ के कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक मंत्री कवासी लखमा भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के प्रचार के लिए जा रहे थे की उनके काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गई। यह घटना मचांदुर नाका क्षेत्र की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक आज दोपहर मंत्री लखमा चुनाव प्रचार के लिए भानुप्रतापपुर जा रहे थे। इस दौरान उनके काफिले की गाड़ी जैसे ही चारामा क्षेत्र के मचांदुर नाका क्षेत्र से होकर गुजरी, मंत्री कवासी लखमा की फालो गाड़ियां अबस में भिड़ गई। इस हादसे में गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई है। हालांकि कवासी लखमा सुरक्षित बताये जा रहे हैं। वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बताये जा रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के जन सम्पर्क कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे कवासी लखमा।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close