Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़हादसा

खदान में काम करने के दौरान ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, जांच जारी

कोरबा। जिले के कुसमुंडा खदान में हादसे में एक ठेका मजदूर की मौत हो गई है। खदान में समानता कंपनी के बनाए बंकर में 20 फीट की ऊंचाई पर चढ़कर मजदूर पुताई का काम कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वो वहां से सीधे जमीन पर गिर गया।

मृतक का नाम महावीर सिंह कंवर (33 वर्ष) था, जो चुनचुनी बस्ती का रहने वाला था। महावीर सिंह कंवर ऊंचाई से गिरकर घायल हो गया था, जिसके बाद मजदूर को वहां मौजूद अन्य कर्मचारी जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक ने काम के दौरान सेफ्टी बेल्ट भी पहन रखा था, इसके बाद भी वो इतनी ऊंचाई से नीचे कैसे गिर गया, इसकी जांच की जा रही है।

घटना की सूचना कुसमुंडा पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है। मामले की जांच की जा रही है और वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close