Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

CG CRIME : ट्रेन में एक लाख 75 हजार रुपए की शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले में आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम ने हिराकुंड एक्सप्रेस से ब्रांडेड शराब की तस्करी करते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से एक लाख रूपए से अधिक की शराब बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

ट्रेनों में गांजा के साथ शराब का भी अवैध ढंग से परिवहन हो रहा है। सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम ने हीराकुंड एक्सप्रेस से दो आरोपितों को ब्रांडेड 30 बोतल शराब जब्त की है। जिनकी अनुमानित की कीमत एक लाख 75 हजार रूपये आंकी है। आरोपितों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

मामला सोमवार सुबह का है। अमृतसर से विशाखापत्तम जाने वाली हीराकुंड एक्सप्रेस में शराब तस्करी की सूचना मिली। यह जानकारी मिलते ही आरपीएफ व जीआरपी सतर्क हो गई और मुखबिर से पूरी जानकारी खंगालने के बाद ट्रेन के बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने का इंतजार करने लगी। जैसे ही ट्रेन रेलवे स्टेशन पहुंची। रेलवे के दोनों सुरक्षा विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से आरोपितों को पकड़ने की तैयार की। कुछ स्टाफ ट्रेन की दूसरी तरफ खड़े हो गए। वहीं कुछ प्लेटफार्म में सतर्क हो गए। ताकि वह भाग न सके।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close