Breaking news
Advertisement
अजब गजब

सैलून में महिला को आया ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक, जानें क्यों होता है ऐसा

हैदराबाद की एक 50 वर्षीय महिला को सैलून में हेयर वॉश करवाना महंगा पड़ गया। महिला को बाल कटवाने से पहले बाल धोने के दौरान दौरा पड़ गया। डॉक्टर के अनुसार, बाल धोने के दौरान जब उसने अपनी गर्दन को पीछे झुकाय तभी स्ट्रोक पड़ा। मस्तिष्क को खून की आपूर्ति करने वाली एक महत्वपूर्ण रक्त वाहिका पर दबाव पड़ा।

इस जानकारी को ट्विटर पर साझा करते हुए हैदराबाद के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार ने लिखा, “एक ब्यूटी पार्लर में अपने बालों को शैम्पू से धोने के दौरान महिला को शुरू में चक्कर आया, जी मिचलाने लगा और उल्टी का अनुभव हुआ।”

डॉक्टर ने आगे लिखा, “शुरुआत में उसे एक गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट के पास ले जाया गया, जिसने उसका उपचार किया। लक्षणों में सुधार नहीं हुआ। अगले दिन चलने के दौरान उसे चक्कर आया महिला मेरे पास राय लेने के लिए आई। एमआरआई करने पर हाइपोप्लासिया का पता चला।”

उन्होंने कहा, “ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम का उपपचार किया गया। शैम्पू से बाल धोते समय गर्दन को वॉश-बेसिन की ओर मोड़ने का करण ऐसा हुआ। इसके कारण बीपी हाई हो गई।”

उन्होंने कहा, “ब्यूटी पार्लर में शैम्पू हेयर-वॉश के दौरान वर्टेब्रो-बेसिलर धमनी क्षेत्र को प्रभावित करने वाला एक स्ट्रोक हो सकता है। वर्टेब्रल हाइपोप्लासिया वाली महिलाओं में इसकी संभावना अधिक है। शीघ्र पहचान और उपचार से विकलांगता को रोक सकता है।”

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close