Uncategorized
LIVE : राजधानी के WRS कॉलोनी का दशहरा उत्सव, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ टीवी के राम-सीता भी हुए शामिल, देखें लाइव कार्यक्रम

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डब्ल्यू आर एस कॉलोनी स्थित मैदान में भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया है इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए हैं। इसके साथ ही रामायण में राम और सीता का किरदार निभा कलाकार दीपिका चिखालिया और अरुण गोविल भी पहुंचे हुए हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान पहुँचे। मुख्यमंत्री बघेल सपरिवार दशहरा मैदान पहुँचे। मुख्यमंत्री के साथ मंच पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज़ ढेबर, एमआईसी मेम्बर व गणमान्य नागरिक उपस्थित हैं।
इस मौके पर टीवी सीरियल रामायण में भगवान श्री राम व माता सीता का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल व अभिनेत्री श्रीमती दीपिका चिखालिया भी विशेष रूप से उपस्थित हैं।
Advertisement




