Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के गोलबाजार थाना पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी अभिषेक सराफ गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है।

मामले में प्रार्थी संकेत कुमार दफ्तरी ने थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह चौबे कॉलोनी रायपुर में रहता है। प्रार्थी के रायपुरा स्थित पटवारी ह.नं. 57 नया(पुराना 104) ख.नं. 495, 497, 501, 502, 503 करोड़ो की 28 एकड़ की जमीन को हड़पने के उद्देश्य से अनावदेकगणों द्वारा अचल सम्पत्ति के संबंध में दिनांक 22.03.1974 का बैनाम में मिथ्या दस्तावेज तैयार कराकर उसमें पंजीयन कार्यालय की फर्जी सरकारी मुद्रा बनाकर का उपयोग कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उसका उपयोग न्यायालयीन कार्यवाही में किया गया। जिस पर तहसीलदार के ज्ञापन पर जांच करते हुए अनावेदकगणों के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी गोलबाजार के नेतृत्व में थाना गोलबाजार पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए घटना में संलिप्त आरोपियों के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी अभिषेक सराफ निवासी बालाघाट (म.प्र.) को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने उक्त धोखाधड़ी की घटना को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर करना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी अभिषेक सराफ को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी फरार है, जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभावित प्रयास किये जा रहे है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close