Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

CG NEWS : 6 माह की बेटी और दो साल के बेटे के साथ कुएं में कूदी महिला, तीनों की मौत

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली। घटना ग्राम मांगामार की है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दीपका थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों के शव कुएं से बाहर निकाले और जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि रामगोपाल उइके की पत्नी गिरजा बाई (26 वर्ष) की मानसिक स्थिति 3-4 महीनों से ठीक नहीं थी। रात में वह अपनी 6 महीने की बेटी सानिया और 2 साल के बेटे सिद्धांत उर्फ सिद्धू के साथ सोई। परिवार के बाकी सदस्य भी सो गए, लेकिन देर रात गिरजा उठी और दोनों बच्चों को लेकर पड़ोसी के कुएं के पास चली गई। पहले उसने अपने दोनों बच्चों को कुएं में फेंका और बाद में खुद भी कुएं में छलांग लगा दी।

सुबह जब परिजनों ने दोनों बच्चों और उनकी मां को नहीं देखा, तो उन्हें ढूंढना शुरू किया। काफी ढूंढने पर तीनों की लाश कुएं में मिली। कुएं में लाश देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पति रामगोपाल ने कहा कि उसे पता नहीं चला कि रात में किस वक्त उसकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर निकली। फिलहाल तीनों की लाश निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close