Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़

प्रेमिका के भाई का युवक ने किया MURDER, बचाने आई बहन भी हुई घायल

कोरबा। जिले में एक युवक को उसकी ही बहन के प्रेमी ने मार डाला। युवती के भाई को उसका प्रेमी से मिलना-जुलना पसंद नहीं था। इस बात को लेकर पहले भी इनके बीच विवाद हो चुका था। बुधवार को फिर दोनों के बीच हाथापाई हुई और युवक ने प्रेमिका के भाई को चाकू मार दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना बांकीमोगरा थाना क्षेत्र के गजरा कुदरीपारा की है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को लड़की अपनी सहेली के घर गई थी। उसे लेने के लिए जब उसका भाई कुलदीप वहां पहुंचा, तो समीर से उसकी मुलाकात हो गई। समीर, युवती का भाई था और दोनों के बीच प्रेम संबंध था। कुलदीप ने कई बार समीर को बहन से बात नहीं करने की चेतावनी दी थी। इसी पर विवाद बढ़ गया। दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। शोर सुनकर समीर के परिजन और कुलदीप की बहन घर से बाहर निकली। समीर के परिजनों ने कुलदीप की पिटाई शुरू कर दी।

इस बीच समीर ने कुलदीप पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर लड़की भी अपने भाई कुलदीप को बचाने के दौरान घायल हो गई। आनन-फानन में कुलदीप को बांकीमोंगरा स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी समीर नागे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घायल लड़की को प्राथमिक चिकित्सा दी गई है। मामला दर्ज करके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close