Breaking news
Advertisement
देशमध्यप्रदेश

गर्भवती पत्नी को ठेले पर अस्पताल लेकर पहुंचा पति, कहा – लंबा इंतजार सहन नहीं हुआ

मध्यप्रदेश। दमोह जिले से झकझोर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। जहां एक गर्भवती महिला को उसका पति दो किलोमीटर तक सब्जी वाले ठेले पर अस्पताल ले गया। लेकिन उसे एक-एक कर दो जगह रेफर किया गया। महिला की हालत नाजुक बनीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, जिले के रनेह में रहने वाले कैलाश अहिरवाल की पत्नी काजल को प्रसव पीड़ा होने पर कैलाश और उसके परिजनों ने जननी एक्सप्रेस और 108 एम्बुलेंस को लगातार फोन लगाया। उससे तीन घंटे बाद एम्बुलेंस आने को कहा गया। काजल की तकलीफ बढ़ती जा रही थी। ऐसे में आखिरकार उसके पति ने निर्णय लिया की वो ठेले पर ही पत्नी को ले जाएगा। फिर वो करीब दो किलोमीटर से ज्यादा रास्ते का सफर तय करने के बाद रनेह के सरकारी दवाखाने में पहुंचा। लेकिन यहां स्टाफ नहीं था। करीब घंटे भर इंतज़ार करने के बाद स्टाफ आया तो काजल को सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

रनेह से एम्बुलेंस मिली और पीड़िता को सिविल अस्पताल लाया गया। लेकिन महिला की हालत देखकर सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां उसका गंभीर हालत में इलाज जारी है। इस मामले में पीड़िता के पति कैलाश का कहना है कि लंबा इंतजार सहन नहीं हुआ। जिस वजह से वो हाथ ठेले पर पत्नी को अस्पताल ले जाने पर मजबूर हुआ। सामने आई तस्वीरों के बाद हटा के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. आरपी कोरी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close