
रायपुर। शहर जिला भाजपा द्वारा एकात्म परिसर में प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी नितिन नबीन, बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, जिला अध्यक्ष श्रीचन्द सुंदरानी के नेतृत्व में आवश्यक बैठक आहूत की गई। ज्ञात हो कि आगामी 24 अगस्त को भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा प्रादेशिक आह्वाहन पर मुख्यमंत्री निवास घेराव आंदोलन आयोजित है। वर्तमान में प्रदेश की काँग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के लिए युवाओं से बड़े बड़े कपोल कल्पित वादे अपने घोषणा पत्र में करके सत्ता हासिल की, जिसमें बेरोजगारी भत्ता 2500 ₹ एवं प्रदेश के युवाओं को रोजगार बहुत ही महत्पूर्ण मुद्दा था, लेकिन प्रदेश सरकार इसमे पूर्णतः विफल रही और युवाओं को लगातार भ्रम में रखा युवाओं को छला जिसके विरोध में भाजयुमो मुख्यमंत्री निवास घेराव करने जा रही है। जिसमे प्रदेश भर से लगभग 1 लाख भाजपा कार्यकर्ता राजधानी रायपुर पहुंचेंगे।
भाजपा प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन ने रायपुर जिला भाजपा पदाधिकारी ,पार्षद दल व मंडल अध्यक्ष की बैठक ली एवं सभी को प्रदेश भर से आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओ की सम्पूर्ण व्यवस्था की विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई। भाजपा रायपुर शहर जिला द्वारा हल्ला बोल ध्वनि युक्त रथ भी चलाया जा रहा है। जिसमे भुपेश बघेल की वादा खिलाफी युवाओं से किये गए छल के खिलाफ, भाजपा के हल्ला बोल कार्यक्रम के माध्यम से अपनी आवाज भुपेश बघेल तक पहुंचाने युवाओं से आह्वाहन किया जा रहा है कि हमारे साथ आएं एवं इस मंच के माध्यम से अपनी उपस्थिति ,अपना विरोध दर्ज कराएं।
राजधानी की सभी चारो विधानसभाओं में भी इस सम्बंध में बैठक आहूत की गई एवं ना केवल वार्ड अपितु संघठन की सबसे सूक्ष्म इकाई बूथ तक के कार्यकर्ताओ से संख्या के लिए निर्देशित किया गया। इसी क्रम में रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक राजेश मूणत ने अपने निवास में बैठक ली जिमसे मंडल , वार्ड एवं बूथ के लगभग 200 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित थे मूणत ने कहा कि रायपुर पश्चिम से लगभग 5000 कार्यकर्ताओ का लक्ष्य हमने निर्धारित किया है।
भाजपा कार्यालय में आहूत इस महत्वपूर्ण बैठक में विषेश रूप से वरिष्ठ विधायक पुर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल , प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी , पूर्व मंत्री प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।




