Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़देशरायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय में मनाया गया 75वां स्वतंत्रता दिवस, विस सचिव दिनेश शर्मा ने किया ध्वजारोहण

रायपुर। देश में 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरलता और शालीनता के साथ ध्वजारोहण किया गया। वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विधानसभा में सचिव दिनेश शर्मा ने “स्वतंत्रता दिवस” के अवसर पर उत्साह उमंग एवं उल्लास के साथ ध्वजा रोहन किया।

विधानसभा परिसर में विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने सुबह 8.30 बजे ध्वजारोहण किया एवं परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण के बाद सचिव दिनेश शर्मा ने विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत का सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए संदेश का वाचन किया। विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने अपने संदेश में कहा कि आज का यह पुनीत दिवस हमारे असंख्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को स्मरण करने, उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेने तथा हम देशवासियों के लिए आत्म अवलोकन का दिवस हैं। हमें यह विचार करना चाहिए कि हम अपने राष्ट्रीय दायित्वों की पूर्ति के प्रति कितने सजग और समर्पित हैं।

उन्होंने कहा स्वतंत्रता दिवस का यह पर्व इसलिए भी और अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि आज 15 अगस्त, 2022 को देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण हो गये हैं। आज आजादी की हीरक जयंती को हम सब अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समस्त विधान सभा परिसर में नयनाभिराम रोशनी की गई है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close