Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

RAIPUR CRIME : राजधानी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने थाने का घेराव कर किया हंगामा

रायपुर। राजधानी के भाटागांव स्थित BSUP कॉलोनी में एक युवक पर दो दिन पहले जानलेवा हमला हुआ था। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। परिजन उसका शव लेकर टिकरापारा थाने पहुंच गए और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोगों ने थाने का घेराव कर हंगामा कर दिया।

मृतक अजय दांडी ऑटो चलाने का काम करता था। भाटागांव कॉलोनी में रहने वाले एक युवक के साथ मिलकर बाहर से आए तीन युवकों ने मिलकर 6 अगस्त को अजय पर आधी रात करीब 3 बजे हमला किया था। उसे लकड़ी के बत्ते और रॉड से मारमार कर अधमरा कर दिया था। स्थानीय लोगों के अनुसार मारपीट करने वाले हमलावर नशाखोरी करते थे। अजय से भी नशे की चीजों के लिए रुपए मांगा था। मोबाइल फोन को लेकर भी कोई पुराना विवाद हुआ था। इसके बाद आधी रात घर घुसकर उसपर हमला किया गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं टिकरापारा पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन खुलेआम बदमाश मारपीट करते हैं। इन पर पुलिस कार्रवाई नहीं करती। पुलिस के आला अधिकारियों के समझाइश के बाद लोग शांत हुए। पुलिस ने घटना में हत्या का मामला दर्ज कर अपराधियों को जल्द की गिरफ्तार करने का अस्वाशन दिया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close