[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़बिलासपुरहादसा

CG ACCIDENT : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार लोगों को मारी टक्कर, 10 फीट दूर जाकर गिरे दो लोग, मौके पर मौत

बिलासपुर। जिले में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला और एक अधेड़ उछलकर 10 फीट दूर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे में बाइक चलाने वाला युवक और कार सवार युवक-युवती समेत तीन लोग घायल हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर है। हादसा कोटा थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के अनुसार कोटा क्षेत्र के ग्राम खरगहनी निवासी तुलसीराम यादव (32) पिता रामभरोस यादव अपने गांव के ही सुकवारा बाई केवट (63) पति राजाराम और ग्राम पथर्रा के जैता यादव (53) पिता नंदराम यादव को बाइक में लेकर किसी काम से बिलासपुर तरफ आ रहा था। दोपहर करीब 12 बजे वे बाइक से ग्राम नेवरा के पास पहुंचे थे। उसी समय बिलासपुर से कोटा तरफ आ रहे कार ने उन्हें टक्कर मार दिया। इस कार को एक युवती चला रही थी।

हादसा इतना जोरदार था कि तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाइक सवार महिला और अधेड़ दस फीट उछलकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे। इस हादसे में सुकवारा बाई व जैता यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बाइक चलाने वाला युवक तुलसीराम गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस के डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए गनियारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे CIMS रेफर कर दिया गया है। वहीं, इस हादसे में कार सवार युवती व युवक को भी चोंटे आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवती कार चला रही थी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close