[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइम

CG CRIME : जीवन साथी ही बन गया हत्यारा, पहले पत्नी का घोंटा गला, फिर पंखे से लटकाया शव…आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा। जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को पंखे से फांसी पर लटका दिया और फिर थाने जाकर सरेंडर कर दिया। आरोपी ने पत्नी के अवैध संबंधो से नाराज होकर वारदात को अंजाम देने की बात कही है। मामला सेमरिया चौकी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, खंडसरा निवासी सुशील साहू (28) कुछ समय पहले अपनी पत्नी रानी साहू (25) के साथ नौकरी के लिए लखनऊ गया था। आरोप है कि वहां उसने अपनी पत्नी रानी को किसी अन्य आदमी के साथ संबंध बनाते देख लिया। इसे लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और वे अलग होने पर तैयार हो गए। हालांकि परिजनों के समझाने पर दोनों एक साथ रहे और लखनऊ से 6 जुलाई की शाम बेमेतरा पहुंचे। अगले दिन सुशील सिटी कोतवाली पहुंचा और पत्नी की शिकायत कर दी। साथ ही तलाक को लेकर वकील से भी राय ली। वहां से दोपहर करीब 1.30 बजे घर पहुंचा।

इस दौरान पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद होने लगा। इस पर सुशील ने गुस्से में रानी का गला घोंट दिया। हत्या के बाद वह रानी के शव को घसीटकर कमरे में ले गया। वहां साड़ी से फंदा बनाकर शव को सीलिंग फैन में लटका दिया। इसके बाद सुशील ने पुलिस चौकी पहुंच कर बताया कि उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है और शव को फांसी से लटका दिया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close