Breaking news
Advertisement
क्राइमदेश

नुक्कड़ नाटक में भगवान शिव का किरदार निभाने वाला कलाकार गिरफ्तार, लगा यह आरोप

गुवाहाटी। असम में एक नुक्कड़ नाटक के दौरान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। महंगाई के विरोध में एक महिला सह-अभिनेता (जो पार्वती के रूप में थीं) के साथ बिरंची बोरा ने कल भगवान शिव के रूप में तैयार होकर नाट्य प्रदर्शन किया। उनके इस अनोखे विरोध प्रदर्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए।

हालांकि उनके कृत्य की विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जैसे हिंदू समूहों ने निंदा की। इन संगठनों ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बाद में अभिनेता पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने और राजनीतिक उद्देश्यों के लिए धर्म का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज करा दी गई। इस शिकायत के बाद बिरिंची बोरा को हिरासत में लिया गया और नगांव सदर पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

नुक्कड़ नाटक में बिरंची बोरा और उनकी सह-अभिनेत्री परिशिमिता, शिव और पार्वती के रूप में थे। वे नाटक में एक सड़क पर दोपहिया वाहन की सवारी कर रहे थे। नुक्कड़ नाटक के लिए निर्धारित स्थान पर वाहन रुक जाता है क्योंकि उसमें पेट्रोल खत्म हो गया। इस मुद्दे पर शिव और पार्वती के बीच बहस होती है। इस पर ‘शिव’ ने ईंधन की बढ़ती कीमतों और अन्य मुद्दों पर मोदी सरकार पर हमला करना शुरू कर दिया। उन्होंने बढ़ती कीमतों से निजात पाने के लिए जनता से नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने की अपील की।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close