Breaking news
Advertisement
उत्तरप्रदेशक्राइमदेश

9 साल की बच्ची से मां ने की ऐसी क्रूरता, देखकर कांप उठेगी रूह, मासूम ने मां से खुद को बचाने की लगाई गुहार

उत्तरप्रदेश। नोएडा में एक मां की बेरहमी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मां ने 9 साल की अपनी बेटी के शरीर पर इतने जख्म दिये हैं कि उसे देख किसी की भी रूह कांप उठे। सोशल मीडिया में बच्ची के जख्मों का फोटो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच में जुट गई।

पीड़ित बच्ची ने बताया कि मां उसे बेहरमी से तार और चिमटे से पीटती है। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान कई जगह मिले। रोती हुई बच्ची का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जहां वो खुद को मां से बचाने की गुहार लगा रही है।

मामला नोएडा के सेक्टर 113 थानाक्षेत्र का है। पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां को थाने बुलाया, जहां उसके साथ पूछताछ की गई। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बच्ची बीमार है और फोड़े-फुंसियां होने की वजह से उसके शरीर पर यह निशान बने हैं। फिलहाल पुलिस ने बच्ची को चाइल्ड केयर के लिए सौंप दिया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित बच्ची मां के साथ सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में रहती है। महिला कंपनी में सेल्स डिपार्टमेंट में काम करती है। महिला का पहले ही अपने पति से तलाक हो चुका है और वो सिंगल पैरेंट है। अकेले होने की वजह से उसने बच्ची को वृंदावन मथुरा से अडॉप्ट किया था। चाइल्ड केयर द्वारा बच्ची का मेडिकल करवाया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close