Breaking news
Advertisement
देशदेश-विदेशबड़ी खबर

पाकिस्तान जेल में मारे गए सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर का निधन, भाई के लिए लड़ी थी लंबी लड़ाई

नई दिल्ली। जासूसी के आरोप में पाकिस्तान की जेल में मारे गए सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर का शनिवार देर रात निधन हो गया। बताया जा रहा है कि 60 साल की दलबीर कौर की निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ है।

जानकारी के अनुसार, दलबीर कौर का अंतिम संस्कार आज पंजाब के भिखीविंड में किया जाएगा। बता दें कि सरबजीत को पाकिस्तान की एक अदालत ने आतंकवाद एवं जासूसी के लिए दोषी ठहराया था और 1991 में मौत की सजा सुनायी थी। हालांकि सरकार ने 2008 में सरबजीत को फांसी देने पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी थी। इसके बाद अप्रैल 2013 में लाहौर में कैदियों के हमले के बाद सरबजीत की मौत हो गई थी।

बता दें कि सरबजीत ने पाकिस्तान में दावा किया था कि वह एक किसान है और सीमा के निकट उसका घर है। वह भटक कर पाकिस्तान की सीमा में चला आया है, लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे फांसी की सजा सुना दी गई। सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर दिसंबर 2016 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुई थीं। कौर 2005 में बीजेपी के तब नजदीक आयीं थीं जब वह अपने भाई को जेल के बाहर निकालने के लिए संघर्ष कर रही थीं।

बता दें कि सरबजीत सिंह के जीवन पर बॉलीवुड में एक फिल्म बनी थी। इस फिल्म में सरबजीत सिंह का किरदार रणदीप हुड्डा ने निभाया था जबकि उनकी बहन दलबीर कौर का किरदार एश्वर्या राय ने प्ले किया था।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close