Breaking news
Advertisement
देशयुथ अड्डा

वायुसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए रजिस्‍ट्रेशन आज से शुरू, जानें कैसे करना है अप्लाई

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना में अग्निवीरवायु भर्ती के लिए रजिस्‍ट्रेशन की प्रक्रिया आज 24 जून से शुरू हो रही है। वायुसेना में 22 जून को इस भर्ती के लिए विस्‍तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। आवेदन, चयन और भर्ती की विस्‍तृत जानकारी उम्‍मीदवार इंडियन एयरफोर्स की ऑफिशियल वेबसाइट https://indianairforce.nic.in/ पर जारी नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन आज 24 जून से शुरू होंगे और 05 जुलाई तक जारी रहेंगे।

कैसे करें आवेदन

अग्निवीर वायु भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन अनिवार्य है। आवेदन https://agnipathvayu.cdac.in/AV/ पर किए जा सकते हैं। ऑफिशियल वेबपोर्टल सुबह 10 बजे से लाइव हो जाएगा। उम्‍मीदवार अपनी बेसिक डिटेल्‍स के साथ रजिस्‍ट्रेशन कर सकेंगे जिसके बाद ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। फॉर्म जमा करने के लिए 250/- रुपये का आवेदन शुल्‍क भी जमा करना होगा।


कौन कर सकता है अप्‍लाई

12वीं या समकक्ष परीक्षा में मैथ्‍स, फीजिक्‍स और अंग्रेजी में न्‍यूनतम 50 प्रतिशत नंबरों के साथ पास या 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्‍लोमा धारक या 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्‍मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्‍मीदवार की आयु 17।5 वर्ष से अधिक और 23 वर्ष से कम होनी चाहिए। उम्‍मीदवारों को 250 रुपये की एप्‍लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी।

इतनी होगी सैलरी

उम्‍मीदवारों की भर्ती 4 वर्षों के लिए की जाएगी। प्रत्‍येक वर्ष सैलरी और भत्‍ते इस प्रकार मिलेंगे।
पहले साल 30,000/- वेतन और भत्‍ते
दूसरे साल 33,000/- वेतन और भत्ते
तीसरे साल 36,500/- वेतन और भत्‍ते
चौथे साल 40,000/- वेतन और भत्‍ते दिए जाएंगे
वेतन का 30 प्रतिशत हिस्‍सा काटकर सेवा निधि में जमा किया जाएगा। 4 वर्षों में अग्निवीर कुल 10.4 लाख की निधि जमा करेंगे जो ब्‍याज लगाकर 11.71 लाख हो जाएगी। यह निधि आयकर मुक्‍त होगी जो अग्निवीरों की 4 साल की सर्विस के बाद मिलेगी। इस दौरान प्रत्‍येक वर्ष 30 दिनों की छुट्टी भी मिलेगी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close