Breaking news
Advertisement
क्राइमदेश

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : देह व्यापर का हैरान कर देने वाला ज़रिया, पर्यटकों के पास ऐसे भेजते थे लड़कियां

उत्तराखंड। मसूरी में अंतर्राज्यीय ऑनलाइन देह व्यापार गैंग का भंडाफोड़ हो गया है। इसमें तीन पुरुषों और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है। पुरुषों में दो हरियाणा और एक पश्चिम बंगाल का है, जबकि महिलाओं में एक दिल्ली और दूसरी यूपी के अलीगढ़ की रहने वाली है। गिरोह पर्यटकों को व्हाट्सएप और ऑनलाइन साइट जस्ट डायल से संपर्क कर शिकार बनाता था। एसयूवी समेत अन्य सामान भी बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, बरामद कारों से महिलाओं को ठिकाने तक पहुंचाया जाता था। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है। एसएसपी/डीआईजी जन्मेजय खंडूडी को शहर देह व्यापार की शिकायतें मिल रहीं थी। उन्होंने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून और एसओजी की टीम बनाकर रैकेट के भंडाफोड़ करने की जिम्मेदारी सौंप दी। जानकारी के अनुसार कुछ लोग स्पा सर्विस के नाम पर देह व्यापार के लिए बाहरी राज्यों से महिलाओं को लाकर व्हाट्सएप और आनलाइन सेक्स रैकेट चला रहे हैं।

जानकारी के अनुसार मसूरी में आने वाले कई पर्यटकों को ऑनलाइन लड़कियों की फोटो भेजकर सौदा तय किया जाता था और ग्राहकों से ऑनलाइन पेमेंट लिया जाता था। इसके बाद लड़कियों को कार और एसयूवी के माध्यम से तय स्थान पर भेजा जाता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री, टैबलेट और नकद धनराशि भी बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में अनैतिक देह व्यापार निवारण में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close