Breaking news
Advertisement
देश

LPG Price Update : मई माह में एक बार और बढ़े सिलेंडर के दाम, जानिए कितने रुपये हुआ महंगा

LPG Price Update: आमदनी अट्ठनी खर्चा रुपैया, देश में फिर एक बार मई माह में दूसरी बार सिलेंडर के दाम उचाईयों को छू रहे हैं। घरेलू एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder)की कीमतों (LPG Price) में चढ़ाव आया है। देश में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम अब 1000 रुपये से अधिक हो चुके हैं। इससे पहले महीने की शुरुवात में ही घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की वृद्धि की चुकी थी। बता दें कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 3 रुपये 50 पैसे की वृद्धि हुई है।वहीं कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर भी 8 रुपये महंगा हो गया है। देश में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम अब 1000 रुपये से ज्यादा हो चुके हैं।

घरेलू सिलेंडर के शहरों में नए दाम

राजधानी दिल्ली में घरेलू सिलेंडर अब 1003 रुपये में मिलेगा वहीं मुंबई में इसके दाम 1003 रुपये हो गए हैं, बात करें कोलकाता की तो अब यहां 1029 रुपये चुकाने पड़ेंगे और चेन्नई में 1018 रुपये देने पड़ेंगे।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर भी 8 रुपये महंगा

8 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ोतरी के साथ राजधानी दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 2354 रुपये में उपलब्ध होगा। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई के लिए, नई रेट 2454 रुपये, 2306 रुपये और 2507 रुपये हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close