नए साल से पहले रेलवे ने दिया बड़ा झटका, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 7 ट्रेनें रद्द, घर से निकलने से पहले चेक करें लिस्ट
रायपुर। Trains Cancelled: दिसंबर का महीना खत्म होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी है और इसके बाद नए साल की शुरुआत होगी। नए साल के समय हर कोई अपने दोस्तों फैमिली के साथ घूमने जाता है। तो अगर आप भी नए साल पर बाहर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। जहां रेलवे ने एक बार फिर एक साथ कई ट्रेनों को 26 जनवरी से 14 फरवरी तक रद्द कर दिया है, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
दरअसल, रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 7 ट्रेन रद्द कर दिए हैं। दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के काजीपेट बल्लारशाह सेक्टर में तीसरी लाइन और नई लाइन की कमीशनिंग को लेकर नॉन इंटरलॉकिंग किया जा रहा है। जिस वजह से ट्रेने रद्द की गई है। हालांकि इस दौरान रेल यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
Trains Cancelled: बता दें इन ट्रेनों के कैंसिल होने से रायगढ़,कोरबा,बिलासपुर,दुर्ग, जांजगीर-चांपा, राजनादगांव के यात्री प्रभावित होंगी। वहीं बताया गया कि, ये ट्रेने 26 जनवरी से 14 फरवरी तक अलग-अलग दिनों में रद्द 7 ट्रेनें रहेंगे। वहीं ट्रेनों के रद्द होने से अन्य ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है।
यह देखें




