[t4b-ticker]
Advertisement
उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Tej Pratap Yadav News: तेज प्रताप यादव के घर चोरी, 20 लाख नकद समेत कीमती सामान गायब, इस शख्स के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

पटना। Tej Pratap Yadav News: तेज प्रताप यादव के पटना स्थित सरकारी आवास से नकदी और कीमती सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। तेज प्रताप यादव ने इस संबंध में सचिवालय थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए अपने निजी सहायक पर चोरी का आरोप लगाया है।

Hapur Accident: दर्दनाक सड़क हादसा… हाईवे पर यात्रियों को रौंदता हुआ निकला ट्रक, बच्ची और युवती की मौत

शिकायत के अनुसार, आवास की अलमारी से 20 लाख रुपये नकद, करीब दो तोले की सोने की चेन, सोने की अंगूठी, आईपैड, मैकबुक, लैपटॉप और आईफोन सहित अन्य सामान गायब पाया गया। तेज प्रताप यादव का कहना है कि यह राशि पार्टी फंड की थी, जिसे आवास में सुरक्षित रखा गया था।

एफआईआर में वैशाली जिले के विशनपुर सैद अली मनियारपुर निवासी मोतीलाल राय को नामजद किया गया है, जो तेज प्रताप के निजी सहायक के रूप में कार्यरत था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 22 जून को यह घटना हुई। तेज प्रताप यादव के मुताबिक, उसी रात करीब 11:30 बजे उनके ड्राइवर अनिल यादव और एक अन्य कर्मचारी विशाल ने मोतीलाल राय को एक बैग के साथ आवास की बाउंड्री वॉल फांदकर बाहर जाते हुए देखा था। उन्होंने दोनों कर्मचारियों को इस मामले का प्रत्यक्ष गवाह बताया है।

शिकायत में पुलिस से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की गई है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Chattisgarh Diamond Discovery: महासमुंद में हीरे की बड़ी खोज, सीएम साय ने कहा -छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि, विकास को मिलेगा नया आयाम

Tej Pratap Yadav News: गौरतलब है कि हाल के दिनों में तेज प्रताप यादव लगातार विभिन्न मामलों को लेकर पुलिस के संपर्क में रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने एक अन्य विवाद में भी शिकायत दर्ज कराई थी। अब उनके आवास में कथित चोरी का मामला सामने आने से बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close