छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
Mini City Bus: राजधानी की सड़कों में आज से दौड़ेंगी 8 नई मिनी सिटी बसें, हर 15 से 20 मिनट में होगी उपलब्ध, परिवहन को मिलेगी मजबूती
रायपुर। Mini City Bus: रायपुर शहर में आज से आठ नई मिनी सिटी बसों का परिचालन शुरू हो रहा है। ये बसें टाटीबंध चौक से रेलवे स्टेशन और पचपेड़ी नाका होते हुए आईएसबीटी तक चलेंगी।
यात्रियों के लिए टाटीबंध से रेलवे स्टेशन तक किराया 25 रुपये तय किया गया है। संचालन की शुरुआत 45 दिनों के पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर की जा रही है।
Mini City Bus: बसें हर 15 से 20 मिनट में उपलब्ध होंगी, जिससे शहर में सार्वजनिक परिवहन को मजबूती मिलने की उम्मीद है। शहरवासियों को इस नई सुविधा का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया गया है।
Advertisement




