
रायपुर। राजधानी में लगातार बढ़ रहे अपराधों को देखते हुए जिले के नए कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने फरमान जारी करते हुए थाना प्रभारियों को विशेष चेकिंग अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया है. जिसके तहत शनिवार की देर शाम शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ सड़को पर उतरे और संदिग्धों की तलाशी लेते नजर आए।

बता दें शहर के अनेक चौक- चौराहों में पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर गुण्डा,निगरानी बदमाशों, अड्डेबाजी, गुटबाजी करने वालों, असमाजिक तत्वों, चाकूबाजों, चाकू रखकर घुमने वालों सहित संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग जारी है।
Advertisement




