दिवाली की रात युवक की बेरहमी से हत्या, पुरानी रंजिश में आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

हरियाणा। सोनीपत के गांव पिपाना में पुरानी रंजिश के कारण दिवाली की रात एक युवक की बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। पिपाना-बोहला रोड पर हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
गांव पिनाना निवासी तरुण करीब पांच-छ माह से गांव में अकेला रहता है। तरुण का भाई बंटी व मां संतोष कैथल के गांव सेरधा में रहते हैं। तरुण की करीब दस दिन पहले गांव के अजय उर्फ छोटा के साथ कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद अजय उर्फ छोटा तरुण से रंजिश रखे हुए था। दिवाली की रात करीब साढ़े आठ बजे उनका भतीजा बोहला रोड की तरफ गया था। वहां अजय ने दोस्तों के साथ मिलकर तरुण पर हमला कर दिया।
तरुण ने इसकी जानकारी कॉल पर अपने चाचा को दी। जिसके बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने तरुण को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अजय उर्फ छोटा, रजत और उनके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरु कर दी है।



