[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CGNews:स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा के लिए रायपुर पुलिस की बड़ी पहल, 200 से अधिक स्कूल बसों की फिटनेस जांच

प्रविंस मनहर/रायपुर – स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने पुलिस लाइन परिसर में स्कूल बसों का मैकेनिकल जांच शिविर और चालक-परिचालकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया। शिविर में 200 से अधिक स्कूल बसों के ब्रेक,टायर,दरवाजे, खिड़कियां और इमरजेंसी एग्जिट सहित सभी सुरक्षा मानकों की जांच की गई। साथ ही बस चालकों और परिचालकों का हेल्थ चेकअप भी किया गया, ताकि वे पूरी तरह स्वस्थ रहकर बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित कर सकें। पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य स्कूल बसों को सुरक्षा मानकों के अनुरूप तैयार करना और बच्चों की यात्रा को अधिक सुरक्षित व भरोसेमंद बनाना है। ऐसे निरीक्षण अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close