Breaking news
Advertisement
दिल्ली

केरल में निपाह वायरस से 14 साल के लड़के की मौत, इंटरनेशनल प्रोटोकॉल के मुताबिक होगा अंतिम संस्कार

केरल के मलप्पुरम में निपाह वायरस का मामला सामने आया है, निपाह वायरस से पीड़ित 14 साल के लड़के की रविवार को मौत हो गई, राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि पीड़ित लड़के को सुबह 10.50 बजे दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर भी रखा गया, लेकिन सुबह 11.30 बजे उसकी मौत हो गई। वीना ने यह भी कहा कि लड़के का अंतिम संस्कार इंटरनेशनल प्रोटोकॉल के मुताबिक किया जाएगा। इसके लिए लड़के के परिवार और माता-पिता से बात की जा रही है। वहीं, उसके संपर्क में आए 3 रिश्तेदारों को निगरानी में रखा गया है।

आगे उन्होंने कहा, ‘हाई रिस्क लेवल के लोगों के सैंपल भेजे जाएंगे’. इसके अलावा मलप्पुरम के निवासियों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनने का निर्देश दिया गया है. स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि इसको लेकर राज्य सरकार पूरी तरह से तैयार है.

बता दे की 2018 के बाद से 5वीं बार केरल में निपाह का संक्रमण फैला है। इसके बाद 2019, 2021 और 2023 में भी इसके केस मिले थे। इसके लिए अभी तक कोई टीका नहीं बना है। साथ ही निपाह संक्रमित चमगादड़ों, सूअरों या लोगों के शरीर से निकले लिक्विड के संपर्क में आने से फैलता है। निपाह से संक्रमित लोगों में से 75% मामलों में संक्रमित व्यक्ति की मौत हो जाती है।

छत्तीसगढ़ के होटल में भी संचालक की पहचान उजागर हो :बीजेपी..

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close