[t4b-ticker]
Advertisement
कांकेरछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

CG Lightning Death: मानसून के साथ बरसी मौत, जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत, 5 गंभीर घायल

भानुप्रतापपुर | CG Lightning Death: कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र के कलगांव में शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 3 ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है।

CG Investor Connect Meet: आज हैदराबाद में होगा छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट, सीएम साय और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन होंगे शामिल

जानकारी के अनुसार, कलगांव में मनरेगा योजना के तहत तालाब निर्माण कार्य चल रहा था। कार्यस्थल पर उस समय करीब 70 से 80 ग्रामीण मजदूरी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली सीधे कार्यस्थल के पास गिरी, जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज आवाज के साथ बिजली गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को संभाला और प्रशासन को सूचना दी। हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।घायलों को तत्काल उपचार के लिए अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर स्थिति को देखते हुए कुछ घायलों को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किए जाने की भी जानकारी सामने आ रही है।

Surya Grahan 2026: कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें भारत में दिखेगा या नहीं ?

CG Lightning Death: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने और घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग लगातार खराब मौसम और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह देता रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close