[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

PM Kisan Yojna: इंतजार हुआ खत्म, पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी, खाते में ट्रांसफर की गई योजना की राशि

नई दिल्ली। PM Kisan Yojana: देश के करोड़ों किसानों के लिए शुक्रवार का दिन राहत भरा रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी। इसके तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की सहायता राशि सीधे हस्तांतरित की गई। छत्तीसगढ़ के 24 लाख 52 हजार 477 किसानों के बैंक खातों में 490.54 करोड़ रुपए सीधे अंतरित किए गए।

Read More: Temple Roof Collapse: महाराष्ट्र में बड़ा हादसा… भरभरा कर गिरा मंदिर परिसर में बना सभा मंडप का छत, मलबे में दबे कई श्रद्धालु

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस किस्त का वितरण किया। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भेजी गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास भी किया। साथ ही किसानों के कल्याण और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की प्रमुख किसान कल्याण योजनाओं में से एक है। इसकी शुरुआत वर्ष 2019 में किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। योजना के तहत पात्र किसानों को हर वर्ष 6,000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है, जो 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाती है।

Read More: Temple Roof Collapse: महाराष्ट्र में बड़ा हादसा… भरभरा कर गिरा मंदिर परिसर में बना सभा मंडप का छत, मलबे में दबे कई श्रद्धालु 

PM Kisan Yojana: सरकारी आंकड़ों के अनुसार, योजना के माध्यम से अब तक करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता का लाभ मिल चुका है। 23वीं किस्त जारी होने के साथ ही देश के किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में अतिरिक्त मदद मिलेगी। केंद्र सरकार का कहना है कि यह योजना किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close