[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट जारी, गरज-चमक के साथ जताई गई बारिश की संभावना

रायपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों के दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Raipur Cyber Fraud: लड़की बनकर मीठी बातें, शादी का वादा और फिर 9.50 लाख की ठगी, जानिए कैसे हुआ पूरा खेल

मौसम विभाग ने रायगढ़ और महासमुंद जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश, तेज गर्जना और बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। खराब मौसम को देखते हुए लोगों से खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की गई है।

वहीं रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा सहित कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिलने के कारण प्रदेश में मानसून सक्रिय बना हुआ है। इसके चलते अगले कुछ दिनों तक कई जिलों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।

CG News: सीएम साय की अध्यक्षता में इलेक्ट्रॉनिक व सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की बैठक आयोजित, कहा-‘AI के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़’

CG Weather Update: प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने, खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और बिजली गिरने की आशंका के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। वहीं किसानों को भी खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close