Breaking news
Advertisement
देशदेश-विदेशहादसा

चौर में डूबने से 5 बच्चों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

गहरे गड्ढे ने निगली 5 जिंदगियां

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। रविवार को खंगुराडीह-बंधपुरा चौर में डूबने से एक-एक कर पांच मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस त्रासदी के बाद खंगुराडीह गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग सदमे में हैं।


बताया जा रहा है कि खंगुराडीह गांव के पांच बच्चे – मो. अनस (15), मो. हिदायतुल्ला (14), मो. हमजा अली (12), मो. रहमान (12) और मो. अब्बू तालीम (12) – रविवार को चौर में नहाने गए थे। लेकिन शायद उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि वहां पानी के अंदर गहरा गड्ढा है। पांचों बच्चे खेलते-खेलते उसी गहरे गड्ढे में फंस गए और एक-एक कर डूब गए।

जब वे काफी देर तक वापस नहीं लौटे, तो ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने सभी बच्चों के शवों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।



प्रशासन मौके पर, मुआवजे का आश्वासन

घटना की सूचना मिलते ही कटरा थाना पुलिस और अंचलाधिकारी मधुमिता कुमारी तत्काल मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।

अंचलाधिकारी ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया और आश्वासन दिया कि सरकारी नियमों के अनुसार उन्हें जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा।

इस हृदय विदारक घटना ने पूरे खंगुराडीह गांव को गमगीन कर दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और हर तरफ चीख-पुकार मची हुई है। गांव के लोग इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close