Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

पटवारी से RI बने अधिकारियों के घर ACB और EOW की बड़ी कार्रवाई, प्रदेशभर में 20 जगहों पर मारा छापा

रायपुर। CG ACB Raid: प्रदेशभर में ईओडब्ल्यू एसीबी ने छापा मारा। पटवारी से राजस्व निरीक्षक (आरआई) बने अधिकारियों के घर बुधवार सुबह एसीबी/ईओडब्ल्यू की ताबड़तोड़ दबिश और कार्रवाई की गई। बताया गया कि, प्रदेश में 20 अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई चल रही है।

जानकारी के अनुसार, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, जगदलपुर, गरियाबंद, महासमुंद, समेत प्रमुख शहरों में कार्रवाई चल रही। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

CG ACB Raid: बता दें कि, 2024 में पटवारी से आरआई बनने के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 90 पदों के लिए आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत सरकार को मिली थी। इसी संबंध में यह रेड डाली गई है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close