Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG BOARD : 12वीं की परीक्षा कल से होगी शुरू, माशिमं का निर्देश नकल वाली उत्तरपुस्तिकाएं अलग लिफाफे में रखे जाएंगे

रायपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा कल 1 मार्च से प्रारंभ होने जा रही है। यह परीक्षा 28 मार्च तक चलेगी। परीक्षा में प्रदेश से 2,40,341 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे, वहीं 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से शुरू होगी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। माशिमं द्वारा परीक्षा सामग्रियां सभी परीक्षा केन्द्रों में पहुंचा दी गई है। इसके अलावा गोपनीय सामग्रियों को संबंधित क्षेत्र के थानों में सुरक्षित रखा गया है।

1 मार्च को कक्षा 12वीं का हिन्दी विषय की परीक्षा होगी। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक निर्धारित किया गया है।
इस वर्ष परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 2397 केन्द्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर माशिमं द्वारा पहले ही निर्देषित किया गया है परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित केन्द्र के केन्द्राध्यक्ष जिम्मेदार होंगे। परीक्षा केन्द्रों में विषय से संबंधित शिक्षकों को पर्यवेक्षक नहीं बनाया जाएगा। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान विषय से संबंधित शिक्षकों को पर्यवेक्षक ड्यूटी पर लगाया जाता है तो केन्द्राध्यक्ष, सहायक केन्द्राध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए भी दिषा निर्देष जारी किए गए हैं जिसके अनुसार उत्तर पुस्तिका पर परीक्षार्थियों द्वारा त्रुटिपूर्ण रोल नंबर ओैर विषय अंकित किया जाता है तो परीक्षार्थी का परीक्षाफल घोषित नहीं किया जाएगा। साथ ही पर्यवेक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
कक्षा 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से प्रारंभ होगी। इस वर्ष कक्षा 10वीं में 3,28,450 बच्चे पंजीकृत हुए हैं।

नकल प्रकरण वाली उत्तरपुस्तिकाओें को अलग रखा जाएगा…
परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों में कड़े इंतजाम किए गए हैं। नकल प्रकरण वाली उत्तरपुस्तिकाओं का लिफाफा अलग से बनाया जाएगा। केन्द्राध्यक्षों को दिए गए निर्देश में कहा गया है कि नकल प्रकरण की मुख्य उत्तरपुस्तिका और अलग से वितरित दूसरी मुख्य उत्तरपुस्तिकाओं का लिफाफा अलग से तैयार कर जिले से संबंधित संभागीय कार्यालयों और रायपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों के मंडल मुख्यालय में जमा किया जाए।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close