crimeछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़
जिले में रिटायर्ड लेखाधिकारी की मिली सड़ी-गली लाश, मचा हड़कंप, पुलिस ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा
मुंगेली। CG Crime News: छत्तीसगढ़ के पंडरिया क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। पंडरिया से लगभग 17 किलोमीटर दूर स्थित देवसरा जंगल में एक सड़ी-गली लाश मिलने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
Read More: बिहार में सियासी हलचल, नितिन नवीन ने दिया विधायक पद से इस्तीफा, जानें अब कौन होगा बांकीपुर से उम्मीदवार?
बता दें कि, मामले की प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस हत्या को अंजाम देने के लिए करीब 3 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। पुलिस के अनुसार,शव की पहचान एक सेवानिवृत्त लेखाधिकारी के रूप में की गई। आरोपियों ने पहले मृतक का अपहरण किया और फिर गमछे से गला घोंटकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को जंगल में दफना दिया गया।
Read More: युवा प्रतिभाओं को मिला सशक्त मंच, सीएम साय की मौजूदगी में हुआ स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल टी-20 ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
Advertisement




