अवैध संबंध को लेकर बीजेपी नेता की हत्या, आरोपी ने गले और सिर मे किया ताबडतोड़ वार, सड़क किनारे मिली लाश
Deputy sarpanch husband murdered due to illicit relationship, accused in throat and head,

हिमांशु/राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र के पचेड़ा में अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति की सिर तथा गले पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया है। घटना सोमवार रात नौ बजे के करीब है। मृतक गांव के उप सरपंच पति बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस तथा फोरेंसिंक एक्सपर्ट की टीम जांच कर रही है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक हेमलाल मिर्चे की हत्या के आरोप में पवन कुमार मराठे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक पवन को हेमलाल से रंजिश के चलते मौत के घाट उतारा, रंजिश को लेकर पूर्व में दोनों के बीच विवाद हुआ था। घटना दिनांक को दोनों के बीच अवैध संबंध को लेकर पुन: विवाद हुआ। इस दौरान पवन ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से हेमलाल के ऊपर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी की वार से हेमलाल की मौके पर ही मौत हो गई।




