CG Cabinet Expansion: मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज, राज्यपाल ने कही ये बड़ी बात
रायपुर। CG Cabinet Expansion: छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। ऐसे में सभी विधायक और पूर्व मंत्री राजभवन और सीएम हाउस पहुंच रहे हैं। वहीं इस बीच राज्यपाल रमेन डेका आज सुबह रायपुर के अवंति विहार स्थिति जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी मीडिया से बातचीत की।
राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि, अभी तक कुछ इनफॉरमेशन नहीं है, लेकिन कुछ तो होने वाला है। ऐसे में राज्यपाल के बयान के बाद माना जा रहा है कि, बुधवार को मंत्रीमंडल विस्तार हो जाएगा।
CG Cabinet Expansion: बता दें कि, सीएम विष्णुदेव साय 21 अगस्त से 31 अगस्त तक विदेश दौरे पर रहेंगे ऐसे में कहा जा रहा है कि, कल यानी बुधवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। वहीं सोमवार के दिन बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल राज्यपाल रमेन डेका से मिलने राजभवन पहुंच तो दूसरी ओर तीनों विधायक राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत साहेब और दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव देर रात सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे।




