[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़मौसम

उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार, अगले 5 दिन पूरे प्रदेश में सक्रिय रहेगा मानसून

 

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून अब सक्रिय मोड में आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में मौसमी सिस्टम तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे उत्तरी क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना बढ़ गई है। आने वाले 5 दिनों तक पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है।

 

विशेषकर उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में भारी बारिश का मुख्य केंद्र रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों में सरगुजा, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई है।

 

तापमान की बात करें तो प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया।

 

मौसम प्रणाली का प्रभाव

 

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में एक निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके साथ ऊपरी हवा में चक्रीय चक्रवात 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है। यह सिस्टम धीरे-धीरे पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए झारखंड की ओर जा सकता है।

इसके अलावा, मानसून द्रोणिका श्रीगंगानगर, रोहतक, कानपुर, वाराणसी, झारखंड, दीघा होते हुए दक्षिण-पूर्व दिशा में पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। एक और द्रोणिका उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से झारखंड तक फैली है, जो 1.5 से 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

 

 रायपुर का मौसम

 

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तापमान 24 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close