
रायपुर रिपोर्टर:- सुधीर वर्मा
राज्य के हजारों शिक्षक आज भर्ती परीक्षा की मनोकामना लेकर भगवान शिव की शरण में कावड लेकर पहुंचे। सावन सोमवार के चौथे सोमवार को यह यात्रा रायपुर के दूधाधारी मठ से महादेव घाट तक कांवड़ यात्रा निकाली गई, जिसमें 1000 से अधिक आवेदक शिक्षक शामिल हुए।

यह यात्रा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने और सरकार का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से निकाली गई। अभ्यर्थियों ने बताया कि वे कई सालों से भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है।

भगवा वस्त्रों में लिपटे और हाथों में कांवड़ लिए अभ्यर्थियों ने भक्ति के साथ-साथ शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मुराद भगवान शिव के समक्ष मांगी। यात्रा के दौरान “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ-साथ भर्ती शीघ्र शुरू करने की मांग भी गूंजती रही।

आवेदकों का कहना है कि सरकार से अब सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई चाहिए। वे आशा करते हैं कि ईश्वर के आशीर्वाद से उनकी वर्षों की तपस्या जल्द पूरी होगी।




