Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राजधानी के कई इलाकों में आज शाम नहीं होगी पानी की सप्लाई, 6 घंटे का रहेगा शटडाउन, जानें वजह

रायपुर। Raipur Water Supply Shutdown: राजधानी रायपुरवासियों को आज शाम पानी नहीं मिलेगा। जहां शहर के 75 प्रतिशत इलाकों में जलापूर्ति नहीं होगी। जिस वजह से रहवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

दरअसल, बिजली विभाग द्वारा 33 केवी लाइन में संधारण कार्य होगा। जिसकी वजह से 6 घंटे का पावर शटडाउन लिया जाएगा। यह शटडाउन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा, जिससे फिल्टर प्लांट्स को बिजली नहीं मिलेगी और टंकियां समय पर नहीं भर पाएंगी। आपूर्ति प्रभावित होने से शहर 42 पानी टंकियां नहीं भर पाएंगी वहीं संधारण का काम पूरा होने के बाद टंकियों को भरा जाएगा। जिसके बाद अगले दिन 17 अक्टूबर की सुबह से नियमित जल आपूर्ति की जाएगी।

प्रभावित क्षेत्र

Raipur Water Supply Shutdown: प्रभावित टंकियों में डगनिया, गंज, गुढियारी, राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, ईदगाहभाठा पुरानी टंकी और श्याम नगर,भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेडा बैरन बाजार नया, देवेन्द्र नगर नया, संजय नगर और मोतीबाग ऐसे प्रमुख आवासीय क्षेत्र शामिल हैं। जहां 16 अक्टूबर की सुबह तो जल आपूर्ति होगी, लेकिन शाम को जल प्रदाय नहीं होगा।

 

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close