जिले में आवारा कुत्तों का आतंक, एक बच्ची समेत दर्जनों लोग घायल, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
बालोद। Balod Dog Attack: बालोद जिले में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला। जहां एक साथ 10 ग्रामीणों को कुत्तें ने काट लिया। जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया गया कि, आज की तारीख में अभी तक जिले में 12 लोग आवारा कुत्ते के काटने से घायल हो चुके हैं।
दरअसल, बालोद जिले के ग्राम बोरी, नारागांव और नर्रा आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। जिससे की अब तक 12 लोग घायल हो चुके हैं। जहां ग्राम बोरी में कुत्ते के काटने से दो लोग घायल हो गए। जिसमें एक 12 साल की बच्ची और महिला शामिल है। तो वहीं नारागांव में 8 ग्रामीण और नर्रा में 2 ग्रामीणों को कुत्ते ने काटाहै।
Balod Dog Bite: आवारा कुत्ते के काटने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस और निजी वाहनों से हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहीं मुनियादी कर ग्रामीणों को सुरक्षित रहने और आवारा कुत्तों से सावधान रहने की अपील की गई।




