[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देश-विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Digital Justice Workshop:रायपुर में डिजिटल न्याय कार्यशाला,सीएम साय बोले- साइबर अपराध रोकने में तकनीक अहम

प्रविंस मनहर/रायपुर – राजधानी रायपुर में एक दिवसीय डिजिटल न्याय कार्यशाला आयोजित किया गया इस कार्यशाला में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बदलते दौर में साइबर अपराध सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। ऐसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और दोषियों तक पहुंचने में नए आपराधिक कानून तथा डिजिटल तकनीक अहम भूमिका निभा रहे हैं।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि प्रदेश में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए नौ साइबर थाने स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नए आपराधिक कानूनों के लागू होने के बाद डिजिटल साक्ष्यों का महत्व और बढ़ गया है। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल चैट, डिजिटल रिकॉर्ड और फॉरेंसिक जांच की मदद से अपराधियों तक पहुंचना पहले की तुलना में अधिक आसान और प्रभावी हुआ है।

वही आयोजित इस राज्य स्तरीय डिजिटल न्याय कार्यशाला में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव भी मौजूद रहे। कार्यशाला में अंतर-संचालनीय आपराधिक न्याय प्रणाली, अपराध एवं अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क प्रणाली, डिजिटल न्यायिक समन्वय और न्याय व्यवस्था में आधुनिक तकनीकों के बेहतर उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close