Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़सूरजपुर

CG NEWS : रेत से भरे हाईवा में स्कूली बच्चे कर रहे जानलेवा सफर, इन गंभीर तस्वीरों ने खोली प्रशासन की पोल

 

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से सड़क सुरक्षा में लापरवाही का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एनएच-43 के अम्बिकापुर-सूरजपुर मार्ग पर स्कूली बच्चों को तेज रफ्तार बालू से लदे मिनी हाइवा ट्रक में सफर करते हुए देखा गया है।

साफ नजर आ रहा है कि चार से पांच स्कूली बच्चे यूनिफॉर्म और बैग के साथ ट्रक की छत और पिछले हिस्से में बैठे हुए सफर कर रहे हैं। यह दृश्य किसी भी समय गंभीर हादसे का कारण बन सकता था।

स्थानीय लोगों और जागरूक नागरिकों ने प्रशासन की कार्यशैली और ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही पर तुरंत सख्त कदम उठाए जाने की जरूरत है।

इस मामले में एडिशनल एसपी सूरजपुर ने बयान जारी कर कहा है कि, “यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस वीडियो की जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस तरह की घटनाओं पर रोक नहीं लगी, तो भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close